फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cultural presentation by students in the annual function

Dehradun News: वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

Tue, 16 Dec 2025 02:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Cultural presentation by students in the annual function
आदुवाला ​​​स्थित देवभूमि ​शिक्षण संस्थान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। स्रोत वि - फोटो : संवाद
हरबर्टपुर। आदूवाला स्थित देवभूमि शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय के संस्थापक राजकुमार ने कहा कि विद्यालय कई वर्षों से बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का कार्य कर रहा है। सचिव उमेश कुमार ने कहा कि रोजगार परक शिक्षा प्रदान करने के लिए विद्यालय हर संभव प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमांऊनी, जौनसारी, पंजाबी, हरियाणवी आदि लोकगीत व नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करके मजबूत भारत के निर्माण में सहायक बनने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, आलोक, डॉ. रमेश सैनी, गुरदीप कौर, वैशाली, रूपाली शर्मा, मुस्कान, प्रीतम, पूजा, ऋतिक आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed