फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CTET examination examiner remove women mangalsutra ring and payal

यहां पहले मंगलसूत्र उतरवाए फिर सीटीईटी परीक्षा में बैठने दिया, अंगूठी, पायल और बिछुए तक किए जमा

Tue, 11 Dec 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 11 Dec 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
CTET examination examiner remove women mangalsutra ring and payal
डेमो - फोटो : डेमो

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के लिए परीक्षा देने आई महिला अभ्यर्थियों के जांच के नाम पर मंगलसूत्र, पायल, बिछुए और अंगूठी उतरवा दिए गए।

विज्ञापन


सुबह साढ़े नौ बजे पहली पारी में फतेहपुर स्थित एबीएम पब्लिक स्कूल में जांच के नाम पर आभूषण उतारने से नाराज परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया।

स्कूल प्रशासन को पुलिस फोर्स मंगवानी पड़ी। परीक्षा छूटने के डर से अभ्यर्थियों ने आभूषण उतारने में ही भलाई समझी। हालांकि सभी परीक्षा केंद्रों में ऐसी व्यवस्था नहीं लागू थी। 

विज्ञापन

व्हाइटहाल स्कूल लामाचौड़ में पहली पाली में 5 मिनट देरी से आए 20 से 25 अभ्यर्थियों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। सेक्रेड हार्ट स्कूल में भी 15 मिनट देरी आई महिला अभ्यर्थी को बैरंग लौटा दिया गया।

कुछ ऐसा ही नजारा शहर के दूसरे केंद्रों में भी नजर आया। वहीं, परीक्षा छूटने के बाद बस अड्डे पर यात्रियों का हजूम उमड़ पड़ा। ऐसे में बसों में सीटों के लिए मारामारी जैसी स्थिति रही। काफी इंतजार करने के बाद यात्रियों को बस मिली।

21,237 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
23 सेंटरों पर दो पालियों में आयोजित सीटीईटी परीक्षा में 24 हजार 512 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 21 हजार 237 ने परीक्षा दी। इसमें 3275 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, सीबीएसई की नगर समन्वयक की ओर से शनिवार को सीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 16 हजार 447 बताई गई थी। लेकिन रविवार को दोनों पालियों में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 24 हजार 512 हो गई।

जिन महिलाओं ने गले में बड़े आकार के लाकेट पहने हुए थे, उन्हें ही उतारने को कहा गया। बड़े लाकेट में इलेक्ट्रानिक डिवॉइस के अंदेशा रहता है। ऐसे में पारदर्शिता के मद्देनजर एहतियातन उतरवाया गया। 
- मंजू जोशी, सीबीएसई नगर समन्वयक

पेपर देने से पहले एवीएम पब्लिक स्कूल के इंट्री गेट पर जेवर उतारने को कहा गया। इस नियम की कोई जानकारी पहले उम्मीदवारों को नहीं दी गई थी। कीमती आभूषणों को लावारिस हालत में छोड़ने को मजबूर होना पड़ा। नियम है इसकी जानकारी पहले से देनी चाहिए थी। पहली पाली में 15 मिनट देरी से पेपर बांटा गया। और ठीक 12 बजे पेपर देने से रोक दिया गया।
- प्रिया सिंह निवासी काशीपुर

विज्ञापन

सीटीईटी का पेपर देख खिल उठे अभ्यर्थियों के चेहरे 

पहली बार सीटीईटी की परीक्षा दी है। बाल विकास शिक्षाशास्त्र और सामाजिक अध्ययन का पेपर बहुत सरल था। उम्मीद है कि सफलता मिल जाएगी।
- नेहा यादव रानीखेत
आज तीसरी बार सीटीईटी की परीक्षा दी है। पहली बार इतना सरल पेपर आया है। गणित और विज्ञान के प्रश्नों को सुलझाने में देर नहीं लगी। 
- नीलम शाही पंतनगर
सीटीईटी के लिहाज से यह अनुमान लगाया था कि पेपर कठिन आएगा लेकिन पेपर बहुत सरल आया था। गणित और विज्ञान के प्रश्न बेहद आसान थे। 
- अमित उप्रेती पिथौरागढ़
 पहली बार सीटेट की परीक्षा दी है। सामाजिक अध्ययन और बाल विकास शिक्षाशास्त्र का प्रश्न पत्र सरल आया था।
- अयूब अली रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed