{"_id":"5c9120cbbdec22145b20e249","slug":"crpf-jawan-missing-during-returning-home-for-holi-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: होली पर घर लौट रहा सीआरपीएफ का जवान लापता, लोकेशन खंगालने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: होली पर घर लौट रहा सीआरपीएफ का जवान लापता, लोकेशन खंगालने में जुटी पुलिस
Tue, 19 Mar 2019 10:37 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 19 Mar 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
लापता
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता में तैनात एक सीआरपीएफ का जवान होली पर छुट्टी लेकर घर लौट रहा था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। जवान का मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। इस संबंध में जवान के परिजनों ने कोतवाली में सूचना दी है।
विज्ञापन
मामले की पड़ताल कर रहे सब इंस्पेक्टर आरएस कपरुवाण ने बताया कि सीआरपीएफ जवान जयेंद्र सिंह पुंडीर पुत्र विक्रम सिंह पुंडीर निवासी श्यामपुर की कोलकाता में तैनाती है। वह होली पर छुट्टी लेकर घर आ रहे थे, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए।
विज्ञापन
परिजनों ने कई बार उसको फोन पर कॉल किया, लेकिन फोन लगातार बंद आ रहा है। इस संबंध में परिजनों ने जयेंद्र के दोस्तों तथा रिश्तेदार से भी वार्ता की। उनसे भी जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
आरएस कपरुवाण ने बताया कि पुलिस ने मामला गंभीर मानते हुए जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी का कहना है कि फोन नंबर ट्रैक किया जा रहा है। इस आधार पर लोकेशन खंगाली जा रही है।