तालाब से निकलकर अचानक BSNL टावर के परिसर में पहुंचा मगरमच्छ, कर्मचारी पर किया हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के लक्सर में शनिवार को एक मगरमच्छ ने बीएसएनएल टावर के कर्मचारी पर हमला कर दिया।
कर्मी ने भागकर अपनी जान बचाई। वन विभाग की टीम ने इसे पकड़कर गंगा में छोड़ दिया। खड़ंजा कुतुबपुर में एक तालाब है। शनिवार को इससे एक मगरमच्छ बीएसएनएल टावर के परिसर में पहुंच गया और कर्मचारी वीरभान सैनी पर हमला कर दिया। कर्मी ने दीवार पर चढ़कर अपनी जान बचाई और शोर मचा दिया।
शोर सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। उसके बाद मगरमच्छ टावर कक्ष में घुस गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ पकड़ कर गंगा में छोड़ दिया।
पशुशाला में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने शौचालय में किया बंद
खानपुर में नियामतपुर गांव के एक ग्रामीण की पशुशाला में मगरमच्छ का बच्चा घुस आया। ग्रामीणों ने उसे शौचालय में बंद कर दिया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर इसे पकड़कर गंगा में छोड़ दिया।
शुक्रवार देररात मगरमच्छ का बच्चा नियामतपुर गांव के तालाब के किनारे रफल सिंह की पशुशाला में घुस गया। कुत्ते भौंकने पर रफल पशुशाला में पहुंचा।
मगरमच्छ देखकर उसने शोर मचा दिया और किसी तरह इसे शौचालय में बंद कर दिया। शनिवार सुबह वन दरोगा रामनाथ व वनकर्मी सोनी टीम के साथ गांव पहुंचे। वन दरोगा रामनाथ ने बताया कि शौचालय में बंद मगरमच्छ को फतवा गांव के पास गंगा में छोड़ दिया है। ब्यूरो