{"_id":"5de031228ebc3e54cd44c8ec","slug":"crisis-tele-helpline-will-stop-suicide-incidents-dehradun-news-drn327561033","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या की घटनाएं रोकेगी क्राइसिस टेली हेल्पलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या की घटनाएं रोकेगी क्राइसिस टेली हेल्पलाइन
विज्ञापन
परी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन मेयर सुनील उनियाल गामा व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परी वेलफेयर सोसाइटी ने आत्महत्या की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए क्राइसिस टेली-हेल्पलाइन शुरू की है। सोसाइटी की डायरेक्टर न्यूरो साइकोलॉजिस्ट डॉ. सोना कौशल ने बताया कि प्रदेश में कहीं से भी हेल्पलाइन नंबर 9411028002 डायल कर इसका लाभ लिया जा सकता है। हेल्पलाइन पर 24 घंटे और सातों दिन साइकोलॉजिस्ट मौजूद रहेंगे, जो पीड़ित की काउंसिलिंग करेंगे।
बृहस्पतिवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा ने हेल्पलाइन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा पीढ़ी मानसिक तनाव से ग्रस्त है। ऐसे में तनावग्रस्त लोगों के लिए इस तरह की हेल्पलाइन महत्वपूर्ण है। डॉ. सोना कौशल ने कहा कि कई बच्चे या युवा परिणाम अपने अनुकूल न आने की स्थिति में हार मान लेते हैं और आत्महत्या जैसे निर्णय लेने लगते हैं। इस हेल्पलाइन के माध्यम से फोन पर उनकी काउंसिलिंग कर उन्हें गलत निर्णय लेने से रोका जाएगा।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. एस फारूख, डॉ. उत्तराखंड पैरामेडिकल सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीएस रावत, वाइस चांसलर एचएनबी मेडिकल विवि डॉ. हेमचंद जोशी, दून इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमेन डॉ. डीएस मान और कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
----
ऐसे मिलेगी मदद
डॉ. सोना कौशल ने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को लगता है कि उसका कोई पारिवारिक सदस्य, दोस्त या परिचित मानसिक तनाव में है और वह गलत निर्णय ले सकता है तो हेल्पलाइन नंबर 9411028002 पर संपर्क कर सकता है। पूरे प्रदेश में इस हेल्पलाइन का लाभ लिया जा सकता है।