फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth missing from dehradun.

शादी करने के लिए स्वदेश लौटा युवक लापता

Thu, 23 Apr 2015 01:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 23 Apr 2015 01:18 PM IST
विज्ञापन
youth missing from dehradun.

सऊदी अरब से शादी करने घर लौट रहा एक युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराने के साथ अनहोनी की आशंका जताई है।

विज्ञापन


चमोली निवासी एक युवती ने एसएसपी पुष्पक ज्योति को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसकी शादी 21 अप्रैल को टिहरी के कांडा निवासी विक्रम सिंह पंवार से होनी थी। विक्रम दो साल से सऊदी अरब की एक कंपनी में कार्यरत है।
विज्ञापन


13 अप्रैल को वह शादी के लिए सऊदी अरब से दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा। इसके बाद 14 अप्रैल को वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा था। सीसीटीवी फुटेज में विक्रम के एयरपोर्ट से निकलने की पुष्टि र्हुई है। लेकिन, इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। बताया कि मामले में जौलीग्रांट पुलिस चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है, लेकिन आठ दिन बीतने के बाद भी पुलिस विक्रम का पता लगाने में नाकाम रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed