{"_id":"5b1033814f1c1bf66e8b597f","slug":"youth-make-tourist-girl-obscene-video-in-hotel-room-nainital","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के बाथरूम में नहा रही महिला का बना रहा था अश्लील वीडियो और फिर...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल के बाथरूम में नहा रही महिला का बना रहा था अश्लील वीडियो और फिर...
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Thu, 31 May 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल घूमने के लिए आई एक महिला होटल के कमरे में नहा रही थी। तभी वहां एक लड़का उसका वीडियो बनाने लगा। आगे जानिए क्या हुआ... होटल के बाथरूम में नहा रही महिला पर्यटक का वीडियो बनाते चालक को परिजनों ने पकड़ लिया। परिजन आरोपी चालक को लेकर मल्लीताल थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने उसका 81-पुलिस एक्ट में चालान कर दिया।
विज्ञापन
राजस्थान की महिला पर्यटक बुधवार को परिवार के साथ नैनीताल पहुंची थी और एक होटल में रुकी थी। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को महिला होटल के बाथरूम में नहा रही थी। इसी बीच पड़ोस के कमरे में रुके लखनऊ के पर्यटकों का चालक महिला की नहाते हुए मोबाइल से वीडियो बनाने लगा।
विज्ञापन
महिला के परिजनों की नजर चालक पर पड़ी तो उन्होंने रंगे हाथ उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे मल्लीताल थाने ले आए। चालक को साथ लाने वाले लखनऊ के पर्यटक भी थाने पहुंच गए। यहां पुलिस ने चालक से काफी देर तक पूछताछ करने के बाद उसका 81-पुलिस एक्ट में चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार पर्यटकों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। ब्यूरो
विज्ञापन