फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth first give lift to minor girl and molest her

देहरादून: नाबालिग को कार में लिफ्ट देने के बाद करने लगा गंदी हरकत, विरोध करने पर बना हैवान

Wed, 08 Aug 2018 08:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 08 Aug 2018 08:27 AM IST
विज्ञापन
youth first give lift to minor girl and molest her

पटेलनगर क्षेत्र में एक युवक ने पहले नाबालिग को लिफ्ट दी और फिर उससे छेड़छाड़ करने लगा। नाबालिग ने इसका विरोध किया तो युवक हैवान बन गया।

विज्ञापन


नाबालिग की मां की तहरीर पर पटेलनगर पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पटेलनगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वादिनी ने बताया कि एक युवक शाहनवाज उर्फ सोनू ने सोमवार को उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की। 
विज्ञापन


वह पिछले कई दिनों से उसको आते-जाते हुए परेशान कर रहा था। सोमवार को उसने नाबालिग काम से ग्रीन पार्क जा रही थी तो उसने अपनी गाड़ी में लिफ्ट दी और छेड़खानी करने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपित का दोस्त नाबालिग को बाजार चौकी ले गया

youth first give lift to minor girl and molest her
आरोप है कि कार में युवक ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसका नाबालिग ने विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट की। नाबालिग चिल्लाई तो आरोपित उसे और अपने दोस्त को कमला पैलेस तिराहे पर उतारकर फरार हो गया।

आरोपित का दोस्त नाबालिग को बाजार चौकी ले गया। बताया जा रहा है कि आरोपित कई दिनों से नाबालिग का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। उधर, इस घटना की सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कई लोग बाजार चौकी में जमा हो गए और आरोपित की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

कुछ देर बाद वहां दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंच गए। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में नाबालिग की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी बाजार गिरीश नेगी ने बताया कि दोनों काफी समय से एक-दूसरे को जानते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed