{"_id":"593fc50d866419e26d8b4596","slug":"youth-break-woman-hand-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप से पानी भरने पर दबंगों ने तोड़ दिया महिला का हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैंडपंप से पानी भरने पर दबंगों ने तोड़ दिया महिला का हाथ
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 13 Jun 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
हैंडपंप
- फोटो : file photo
हैंडपंप पर पानी भरने पर दबंगों ने एक महिला का हाथ तोड़ दिया। पीड़ित महिला ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बेलड़ा गांव निवासी ताहिरा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनके घर के समीप एक सरकारी हैंडपंप लगा हुआ है। रविवार देर शाम वह और उसकी बेटी हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। उसी दौरान मोहल्ले के तीन दबंग युवक वहां आ गए।
विज्ञापन
उन्होंने हैंडपंप से पानी भरने के लिए मना लिया। जब उन्होंने कहा कि यह हैंडपंप सरकारी है। कोई भी इससे पानी भर सकता है तो आरोपियों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उसके हाथ टूट गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन