प्रेमिका के घर के सामने लहूलुहान मिला युवक, लगी थी गोली, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रुद्रपुर में प्रेमिका के घर के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की गोली लगने से मौत हो गई। आशंका है कि युवक के खुद को गोली मारी होगी। हालांकि, परिजन युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
ग्राम चकोनी किच्छा निवासी संजय (20) उर्फ सेवन पुत्र बलदेव राज यहां जगतपुरा बस्ती में किराए के मकान में रहता था। मंगलवार तड़के करीब 4.30 बजे वह जगतपुरा की गली नं. 4 में सड़क पर लहूलुहान मिला। पास में ही 315 बोर का तमंचा भी था। गोली पेट में लगी थी। उसके मुंह से झाग और खून निकल रहा था।
सूचना मिलते ही आवास विकास चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। संजय को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी सांस चलती देख चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। संजय के पास से मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। संजय की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौत की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। जिस स्थान पर युवक पड़ा था, उसके सामने ही उसकी प्रेमिका का घर है।
प्रेमिका के ठुकराने से तनाव में था संजय
चकौनी निवासी संजय को प्यार की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उसकी मौत आत्महत्या की वजह से हुई या फिर उसे किसी ने गोली मारी। लेकिन इतना तो तय है कि मौत की वजह संजय का प्रेम प्रसंग ही है।
एक प्राइवेट प्रतिष्ठान में काम करने वाले संजय को जगतपुरा की ही एक युवती से प्रेम हो गया था। संजय को नशे की आदत थी यह बात उसने प्रेमिका से छुपा रखी थी। जब उसकी नशे की आदत के बारे में प्रेमिका को पता चला तो उसने उससे दूरियां बना लीं।
युवती के परिवार वालों ने उसे समझाकर शादी दूसरी जगह तय कर दी। इसका पता लगने पर संजय तनाव में रहने लगा। नशे में अक्सर वह प्रेमिका के घर के आसपास घूमता नजर आता था और प्रेमिका पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को तड़के साढ़े चार बजे वह प्रेमिका के घर के बाहर जा धमका जहां उसने शोर मचाया, बाद में एक फायर की एक आवाज हुई और गोली संजय को लगी।