{"_id":"dd7a6321280d8dfee47bfa6299ace019","slug":"young-man-committed-suicide-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी टूटी तो नहीं रही जीने की तमन्ना, कर ली खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी टूटी तो नहीं रही जीने की तमन्ना, कर ली खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 31 Jan 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी टूटने से हताश गौतमबुद्ध नगर के एक युवक ने हरिद्वार के एक होटल में फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतक शनिवार को ही यहां आकर ठहरा था।
विज्ञापन
हरिद्वार के रेलवे स्टेशन रोड पर मोदी इन होटल है। रविवार शाम को होटल कर्मचारियों ने पुलिस के सूचना दी कि उनके यहां कमरा संख्या 25 में ठहरा यात्री कई घंटों से बाहर नहीं निकला है। दरवाजा खटखटाने पर भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई है।
विज्ञापन
कमरे में मिला सुसाइड नोट
सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी, एसएसआई विद्याभूषण सिंह नेगी ने पहुंचकर जैसे तैसे कुंडा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे में युवक का शव रस्सी के सहारे पंखे से झूल रहा था। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
विज्ञापन
घटनास्थल से मिले एक सुसाइड नोट में युवक ने शादी टूटने से हताश होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। एसएसआई के अनुसार युवक की पहचान सन्नी त्यागी 29 वर्ष पुत्र जगदीश त्यागी निवासी मंडी श्यामनगर धनकौर गौतमबुद्ध नगर के रुप में हुई। मृतक के परिजन से संपर्क साध रहे है। वो शनिवार को यहां आकर ठहरा था।