फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   young man committed suicide

घर में बढ़ा तनाव, फंदे पर झूलकर दी जान

Sat, 05 Jul 2014 10:50 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 05 Jul 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
young man committed suicide

रुड़की के सोलानीपुरम क्षेत्र में एक युवक ने पारिवारिक तनाव के चलते फंदे पर झूलकर जान दे दी। मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि सूचना जरूर मिली है लेकिन अभी तक घटना की पुष्टि नहीं हुई है और न ही शिकायत मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों से चल रहा था विवाद
कोतवाली क्षेत्र के सोलानीपुरम कालोनी में एक युवक का परिजनों के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था जिसके चलते वह काफी तनाव में था।

बताया गया है कि शनिवार को युवक ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। जब तक परिजनों को इस बात की जानकारी होती तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

चुपके से कर दिया अंतिम संस्कार
बताया गया कि परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसी बीच मोहल्ले के किसी व्यक्ति पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। पुलिस ने मामले की तह तक जाने का प्रयास भी किया लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह का कहना है कि आत्महत्या की सूचना किसी ने पुलिस को दी थी लेकिन अभी किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed