{"_id":"5b3e475e4f1c1b91288b4bf0","slug":"yog-guru-molest-american-yog-trainee-in-rishikesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका से योग सीखने ऋषिकेश पहुंची युवती, योग सिखाते वक्त योगगुरु ने कर दी छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमेरिका से योग सीखने ऋषिकेश पहुंची युवती, योग सिखाते वक्त योगगुरु ने कर दी छेड़छाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Fri, 06 Jul 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेरिका से योग सीखने पहुंची एक विदेशी युवती के साथ योग प्रशिक्षक ने छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पौड़ी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।
लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में स्वाणा, मल्लीताल, नैनीताल हाल निवासी चौदहबीघा, मुनिकीरेती मनोज पुत्र हीरा बल्लभ योग प्रशिक्षण देता है। बीते बुधवार को अमेरिका स्थित न्यूयॉर्क निवासी 28 वर्षीय युवती उसके पास योग सिखने के लिए पहुंची।
विज्ञापन
आरोप है कि मनोज ने युवती से योग सिखाने के दौरान छेड़छाड़ की। खुद के साथ अश्लील छेड़छाड़ होने से गुस्साई युवती सीधे थाना लक्ष्मणझूला पहुंची। पुलिस ने बुधवार देररात उसकी नामजद तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक विकास भारद्वाज ने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार सुबह लक्ष्मणझूला क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि आरोपी को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। पीड़ित महिला बीते जून माह में ऋषिकेश घूमने पहुंची थी और इसके बाद से वह यहीं रुकी हुई थी।
पहले भी हो चुकी है छेड़छाड़
molest
विदेशी महिलाओं और युवतियों से योग सिखाने के नाम पर छेड़छाड़ का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस प्रकार की घटनाएं प्रकाश में आ चुकी हैं। बीती 14 फरवरी को जापान की 26 वर्षीय युवती से लक्ष्मणझूला में एक योग सेंटर में प्रशिक्षक आरोपी सुधीरानंद निवासी लक्ष्मणझूला ने भी छेड़छाड़ की थी, जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसे गिरफ्तार किया था। ऐसी घटनाओं से लगातार तीर्थनगरी की छवि पर देश-दुनिया में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
कब हुई विदेशियों के साथ घटनाएं
25 जुलाई 2011- रशियन महिला के साथ नीरगड्डू झरने में लूटपाट।
24 अगस्त 2011- लक्ष्मणझूला-बैराज मार्ग पर मैक्सिको की महिला से दुष्कर्म।
4 दिसंबर 2013- नीलकंठ पैदल मार्ग पर यूएस की महिला के साथ दुष्कर्म।
22 जून 2014- तपोवन स्थित मसाज सेंटर में जापानी महिला के साथ छेड़छाड़।
5 जून 2016- अमेरिकी महिला से ऑटो चालक ने की छेड़छाड़।
14 दिसंबर 2016- कनाडा निवासी महिला से दुष्कर्म, डीजीपी को ई-मेल पर मिली शिकायत के आधार पर चार जनवरी 2017 को दर्ज हुआ मुकदमा।
26 जनवरी 2017- जपानी युवक को पीट पीटकर सड़क पर फेंका।
11 फरवरी 2018- आयरलैंड निवासी महिला ने कराया दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज।
14 फरवरी 2018- जापान की 26 वर्षीय युवती के साथ योग सेंटर में छेड़छ़ाड, 26 फरवरी को दर्ज हुआ मुकदमा।