परिवार को बेहोश कर सबकुछ उड़ा ले गई 'बहरूपिया बहू'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के लक्सर में एक अनजान महिला को असहाय मानकर अपनाना एक परिवार को महंगा पड़ गया।
उक्त महिला पूरे परिवार को बेहोश करने के बाद घर में रखी लाखों की नगदी सामान लेकर चंपत हो गई। परिवार ने पुलिस से महिला को पकडने की गुहार लगाई है। कस्बे के एक युवक की शादी कुछ साल पहले हुई थी। एक बच्ची के जन्म लेने के बाद उसकी पत्नी की मौत हो गई थी।
बच्ची की परवरिश की खातिर परिवार युवक की दूसरी शादी की तैयारी में जुटा था। इसी बीच जनवरी में हरिद्वार में युवक की बहन की मुलाकात एक महिला से हुई। उसने अपने भाई की आपबीती महिला को सुनाते हुए उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया।
बहन की शादी का जेवर ले उड़ी महिला
महिला ने कुछ दिन बिना शादी रहने की शर्त रखी। कई महीने बिना शादी के परिवार के साथ रहने के बाद दो महीने पहले मंदिर में युवक से उसकी शादी करा दी गई।
सुबह जब घर वाले उठे तो बहू को घर पर न देखकर परेशान हुए। सामान बिखरा पाए जाने पर उन्हें शक हुआ। तलाशी लेने पर घर में रखे नगदी जेवर गायब मिले। इस पर उनका शक यकीन में बदल गया। परिवार ने पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपी महिला को ढूंढने की गुहार लगाई।
बहू बनकर परिवार को चपत लगाने वाली महिला घर में बहन की शादी के लिए रखा जेवर भी ले उड़ी। परिवार ने पाई-पाई जोड़कर बेटी की शादी के लिए गहने बनवाए थे। अब परिजनों को बेटी की शादी की चिंता सता रही है।
हालांकि अभी उसका रिश्ता भी तय नहीं हुआ है। मगर घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए पहले ही थोड़ी-थोड़ी पूंजी जमा कर गहने बनवाए गए थे।