फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman killed for dowry1

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने कहा हत्या

Sun, 22 Jan 2017 08:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 22 Jan 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
woman killed for dowry1
मौत - फोटो : file

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मृतका के गले पर निशान पाए गए हैं। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन


गोलगुरुद्वारा के पास रहने वाले व्यापारी अमनदीप की रेल चौकी के पास रेडीमेड कपड़े की दुकान है। अमनदीप की पत्नी चारू (25) को गंभीर अवस्था में सुबह कनखल के रामकृष्ण मिशन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बेटी की मौत की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। जानकारी मिलने पर ज्वालापुर पुलिस अस्पताल पहुंची और मजिस्ट्रेट ने पहुंचकर पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के ‌लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस लाख दहेज मांगने का लगाया आरोप

woman killed for dowry1
दहेज

इधर, थाने पहुंचे मृतका के भाई सौरभ, पिता सूरज प्रकाश निवासीगण रामनगर कालोनी ने आरोप लगाया कि चारू को दस लाख की रकम के लिए ससुराल पक्ष प्रताड़ित कर थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। 

रेल चौकी प्रभारी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि मृतका के गले पर निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सामने आ सकेगा।

कोतवाली प्रभारी नवीनल चंद्र सेमवाल ने बताया कि मृतका के भाई ने पति अमनदीप, सास सरिता कौर, ससुर अमरीक एवं चाचा ससुर सुरजीत के खिलाफ तहरीर दी है। बताया कि दामाद ससुर ने साझेदारी में दुकान खोली हुई थी। मृतका की पांच माह की एक बेटी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed