फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman died in suspicious condition.

महिला की संदिग्ध मौत, भाईयों ने कहा हत्या

Fri, 05 Dec 2014 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ (नई टिहरी)
ब्यूरो/अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ (नई टिहरी) Updated Fri, 05 Dec 2014 09:22 PM IST
विज्ञापन
woman died in suspicious condition.

टिहरी के चिन्यालीसौड़ क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का पति जहर खाकर आत्महत्या करने की बात कर रहा है, जबकि मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को धरासू थाना पुलिस को दिचली गांव में जेठी देवी (35) पत्नी मदन लाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


पति ने कही झगड़े की बात
महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसका पत्नी के साथ मायके जाने की बात पर सामान्य झगड़ा हुआ था। इससे नाराज होकर पत्नी ने जहर खा लिया था। इस दौरान वह घर पर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के सूचना देने पर वह घर पहुंचा। उसने गांव के एक डॉक्टर के साथ 108 एंबुलेंस को बुलाया, लेकिन तब तक पत्नी की मौत हो गई थी।

भाईयों ने लगाया हत्या का आरोप
मामले में बौलाण मल्ली निवासी महिला के भाई गमदू, रमेश और दिनेश ने पति पर हत्या का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि पति लंबे समय से उससे मारपीट करता था।

एसआई विनोद चौरसिया का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। अभी तक मायके पक्ष की तरफ से लिखित तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपनी तरफ से कार्रवाई कर रही है। महिला के तीन बेटे और तीन बेटियां है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed