फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman dead body found in tapkeshwar temple.

देहरादूनः मंदिर के पीछे मिला महिला का शव, हड़कंप

Thu, 05 Mar 2015 03:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 05 Mar 2015 03:42 PM IST
विज्ञापन
woman dead body found in tapkeshwar temple.

देहरादून में टपकेश्वर मंदिर के पीछे तमसा (टोंस) नदी में पत्थरों में एक महिला का शव फंसा पड़ा मिला। शव सफेद कफन में लिपटा था।

विज्ञापन


बुरी तरह गल चुका शव सात-आठ दिन पुराना माना जा रहा है। नदी के पास ही श्मशान घाट है। शव जहां मिला, वहां पत्थरों पर टूटा नारियल, शृंगार का सामान पड़ा मिला। ऐसे में महिला की मौत पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।

टपकेश्वर मंदिर के पीछे श्मशान घाट के पास बुधवार सुबह एक व्यक्ति ने पत्थरों के बीच दो पैर निकले देखे। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस उपाधीक्षक नगर मनोज कत्याल कैंट पुलिस संग मौके पर पहुंचे। शव बड़े पत्थरों के नीचे दबाकर रखा गया था। पत्थर हटाया तो सफेद कफन में लिपटा महिला का शव निकला।
विज्ञापन


शव के पास ही नारियल के टुकड़े, चूड़ियां, बिंदी, फूल आदि सामान मिला। जानकारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुष्पक ज्योति भी मौके पर पहुंचे। डाग स्क्वायड, फिंगरप्रिंट टीम को मौके पर बुलाया गया। महिला की उम्र करीब 29 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पु
लिस ने आसपास के लोगों से जानकारी ली, लेकिन किसी ने शव की शिनाख्त नहीं की। लावारिस होने के कारण शव का पोस्टमार्टम 72 घंटे बाद किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि शव पर चोट का कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वजह साफ होगी।

हत्या या स्वाभाविक मौत

woman dead body found in tapkeshwar temple.

पुलिस की जांच कई बिंदुओं पर घूम रही है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि शव का अंतिम संस्कार श्मशान घाट के पास किया गया हो। शव कफन में लिपटा हुआ था और इस पर चोट भी नहीं थी। संभावना है कि जिस वक्त शव को नदी किनारे पत्थरों के नीचे दबाया गया, वहां पानी नहीं था।

दो दिन की लगातार बारिश के बाद नदी का पानी शव तक पहुंचा और यह ऊपर आ गया। दूसरी ओर, घटनास्थल के पास र्कई ऐसी सामग्रियां मिली हैं, जो अंधविश्वास, जादू-टोने की ओर इशारा करती हैं।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि यहां कई लोग तंत्र कर्म करते हैं। पुलिस को यह भी आशंका है कि कहीं किसी महिला को तंत्र की बलि तो नहीं चढ़ाया गया। ऐसे में पुलिस महिला की हत्या से भी इनकार नहीं कर रही ै।

महिला को मंदिर में देखने की संभावना
घटनास्थल पर पहुंची एक महिला ने संभावना जर्ताई कि इस महिला को उसने टपकेश्वर मंदिर परिसर में देखा था। हालांकि, वह पहचान का पूरा दावा नहीं कर सकी। पुलिस ने श्मशान घाट के पास रहने वाले एक बाबा से भी जानकारी ली, लेकिन उन्होंने भी महिला को पहचानने से इनकार किया।

पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

woman dead body found in tapkeshwar temple.

माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर (टपकेश्वर) के आचार्य विपिन जोशी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मंदिर के आसपास सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध किया है।

कहा है कि मंदिर में वर्षभर देसी-विदेशी सैलानियों का जमावड़ा रहता है। कुछ समय से असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों के जुटने की घटनाएं भी बढ़ी हैं। मांग की कि यहां पुलिस गश्त बढ़ार्ई जाए।

पुलिस की प्राथमिकता शव की पहचान कराने की है, क्योंकि शिनाख्त होते ही कहानी खुल जाएगी। आसपास के जनपदों के अलावा नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) को शव के  फोटोग्राफ भेजे गए हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि इस उम्र की कोई महिला तो गायब नहीं चल रही है। तमाम संभावनाओं पर पुलिस जांच में जुटी है।
- पुष्पक ज्योति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed