फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wife murderer told story to police in dehradun

महज शक होने पर पहले पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर पुलिस को सुनाई दर्दभरी कहानी

Sat, 02 Dec 2017 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 02 Dec 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
wife murderer told story to police in dehradun

पति को पत्नी पर गार्ड के साथ अवैध संबन्ध होने का शक था। इस बात पर उसके सिर पर खून सवार हो गया और उसने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। इसके बाद पुलिस को दर्दभरी कहानी सुनाई। आगे जानिए...

विज्ञापन


सहसपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को पुलिस ने गांव के पास स्थित गन्ने के खेत से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी के अनुसार उसकी पत्नी के किसी गार्ड के साथ अवैध संबंध थे। जिसके चलते उसने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान मालिक ने देखा महिला का शव

wife murderer told story to police in dehradun

पुलिस ने बताया कि राजकुमार पुत्र भारत सिंह निवासी ग्राम फीना, थाना शिवाला कलां, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) पत्नी कुसुमलता (40) के साथ शंकरपुर-हुकमतपुर निवासी जयपाल सिंह के मकान में तीन माह से किराए पर रह रहा था। वह दिहाड़ी पर मजदूर है जबकि कुसुम लता पास ही स्थित एक लॉ कॉलेज में गार्ड थी।

बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह करीब सवा आठ बजे गार्ड की नौकरी करने वाला मकान मालिक जयपाल ड्यूटी से घर लौटा तो उसने राजकुमार को कुल्हाड़ी के साथ कमरे से बाहर जाते हुए देखा।

राजकुमार के कपड़े भी खून से सने थे। जब उसने राजकुमार को रोकने के लिए आवाज दी तो वह भाग गया। शक होने पर जयपाल उसके कमरे में पहुंचा। वहां दीवारों पर खून के छींटे लगे थे। जब उसने फर्श पर फैली रजाई हटाई तो कुसुमलता मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके चेहरे पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। जयपाल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मानसिक रूप से बीमार है आरोपी

wife murderer told story to police in dehradun

मौके पर पहुंची एसपी देहात सरिता डोभाल और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जयपाल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शाम करीब साढ़े तीन बजे आरोपी को पुलिस ने गांव के पास स्थित गन्ने के खेत से गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष सत्येंद्र भंडारी ने बताया कि आरोपी हत्या की वजह पत्नी के किसी से अवैध संबंध बता रहा है। आरोपी के अनुसार उसने शराब के नशे में कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या की है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है।   

मानसिक रूप से बीमार है आरोपी
आरोपी राजकुमार मानसिक रूप से बीमार है। पड़ोस के लोगों ने पूछताछ में यह बात पुलिस को बताई है। लोगों के अनुसार उसका इलाज कस्बे में स्थित मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में चल रहा है। आरोपी के तीन बच्चे हैं, जो गांव में दादा-दादी के साथ रह रहे हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed