{"_id":"f641cdde6a9a31fed245b3c620efcbf3","slug":"wife-husband-fight-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को हाईवे पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को हाईवे पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 18 Nov 2013 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माजरा गांव में एक युवक अपनी पत्नी को पीटते-पीटते हाईवे पर ले आया। सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के आईआरआई कालोनी निवासी एक युवती का विवाह कुछ साल पहले माजरा गांव निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि पिछले कुछ समय से विवाहिता को तंग किया जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई जानकारी
उत्तराखंड के रुड़की में सोमवार को किसी बात को लेकर युवक ने पत्नी के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर उसे पीटना शुरू कर दिया। गुस्से में आग बबूला युवक उसे पीटते-पीटते हाईवे तक ले आया। सरेआम महिला को पीटते देख कुछ लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपी युवक ने उन्हें धमकाते हुए भगा दिया।
विज्ञापन
इस बीच मायके पक्ष के कई लोग मौके पर पहुंच गए तो हमलावर पति भाग खड़ा हुआ। मायके पक्ष के लोग विवाहिता को अपने साथ लाए और सिविल अस्पताल में उसका मेडिकल कराया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन