{"_id":"a0fc7404aca76fbb3cfc089484ca3c66","slug":"video-lady-doctor-beaten-for-child-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोख में मरा बच्चा तो बाप ने लेडी डॉक्टर को पीट डाला, Video","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोख में मरा बच्चा तो बाप ने लेडी डॉक्टर को पीट डाला, Video
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 01 Jun 2015 03:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के ज्वालापुर में मैटरनिटी सेंटर की संचालिका को आफिस के अंदर युवक द्वारा पीटे जाने की वीडियो सामने आय है। वीडियो में दिख रहा है कि संचालिका और एक युवक बैठकर कुछ कागजी कार्यवाही कर रहे होते है, तभी अचानक युवक संचालिका पर हमला कर देता है।
विज्ञापन
यह था मामला
घटनाक्रम के अनुसार शनिवार देर शाम ज्वालापुर के मोहल्ला कस्साबान निवासी तनवीर ने पीरवाली गली आर्यनगर में प्रीत मैटरनिटी सेंटर की संचालिका डॉ. मनप्रीत कौर से मारपीट कर दी थी। आरोप था कि सही से इलाज न होने पर कोख में ही उसके बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने उठाई सुरक्षा की मांग
सोमवार को प्रकरण में रविवार की सुबह शहर के तमाम डॉक्टर ज्वालापुर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने मामले में आवश्यक कार्रवाई करने और डॉक्टरों को उचित सुरक्षा मुहैया कराने की मांग उठाई। इससे पहले शनिवार की रात ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
मारपीट की घटना के बाद डॉक्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया था। महिला डाक्टर के पति जसप्रीत सिंह की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद रविवार सुबह शहर के तमाम डाक्टर एकत्रित होकर कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
घटना का वीडियो देखने के लिए नीचे वीडियो पर क्लिक करें...
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन