फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   unknown tried to fire to girl in tehri garhwal

सिरफिरे ने कमरे में पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, युवती ने बाथरुम में घुसकर बचाई जान, लेकिन...

Sat, 16 Sep 2017 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबगांव (टिहरी)
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबगांव (टिहरी) Updated Sat, 16 Sep 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
unknown tried to fire to girl in tehri garhwal
crying girl

रात करीब दस बजे एक युवक ने युवती के आस-पास सभी घरों के बाहर से कुंडी लगा ली। फिर युवती के कमरे में पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घबराई युवती अपने छोटे भाई-बहन को लेकर बाथरुम में छिप गई। 

विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि बीए प्रथम वर्ष में पढ़ रही एक लड़की यहां बाजार में अपने दादा और छोटे भाई-बहिन के साथ किराए के कमरे रहती है। शुक्रवार को उसके दादा किसी कार्य से रैका गांव गए थे। कि रात 10 बजे एक युवक कमरे के बाहर आया और लड़की को दरवाजा खोलने के लिए कहा।
विज्ञापन


दरवाजा नहीं खोला तो आरोपी ने कमरे में आग लगाकर जान से मारने की धमकी दी। रात करीब एक बजे आरोपी ने आस-पास रह रहे लोगों के दरवाजों की बाहर से कुंडी लगा दी और लड़की के कमरे में पेट्रोल छिड़कने के बाद आग लगाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घबराई लड़की अपने छोटे भाई-बहिन को लेकर बाथरूम में घुस गई और शोर मचाने लगी। हल्ला सुनकर जब तक मकान मालिक मौके पर पहुंचे आग बुझ गई थी। उन्होंने दरवाजे की कुंडी खोलकर उन्हें सकुशल बाहर निकाला और रात को ही पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

कुछ दिन पहले आया था एक फोन

लड़की ने बताया कि 14 सिंतबर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर नाम पूछा था। शनिवार को मौके पर पहुंचे सीओ टिहरी हीरा सिंह रौथाण ने थानाध्यक्ष जेपी कोहली के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की है। 

रविवार सुबह घटना का पता चलने पर वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। विरोध स्वरूप व्यापारियों ने बाजार बंद कर सांकेतिक चक्का जाम करते हुए आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। प्रमुख रेशमा बगियाल, उदय रावत, प्रधान रणवीर राणा, दिनेश बिष्ट, भान सिंह नेगी, रोशन रांगड़, शूरवीर बिष्ट और फूल सिंह बिष्ट आदि ने ने क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। सीओ ने कहा कि मोबाईल की डिटेल खंगाली जा रही है। पीएनबी में लगे सीसीटिवी की पुटेज भी देखी जा रही है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed