फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two years jail to retired officer.

आय से अधिक संपत्ति पर रिटायर्ड अफसर को दो साल की जेल

Thu, 01 Sep 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 01 Sep 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
two years jail to retired officer.
jail shimla
सीबीआई कोर्ट ने मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) से सेवानिवृत्त अधिकारी को आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में दो साल के कारावास के साथ पचास हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन


डालनवाला के बलबीर रोड निवासी और एमईएस से सेवानिवृत्त अधिकारी आरएस रावत के खिलाफ 1979 में आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत हुई थी। सीबीआई की जांच में रावत के पास आय से अधिक संपत्ति पाई गई थी। सीबीआई ने 28 अगस्त 1990 को आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


जांच पड़ताल के बाद सीबीआई ने रावत के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। सीबीआई ने कोर्ट के सामने नौ लाख 85 हजार रुपये की संपत्ति ज्यादा मिलने के प्रमाण पेश किए थे। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की तरफ से 58 गवाह प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई कोर्ट ने सुनवाई के बाद रिटायर्ड अधिकारी रावत को दो साल के कारावास और पचास हजार रुपये के अर्थदंड की सजा दी। सीबीआई के वरिष्ठ अभियोजक पंकज गुप्ता के मुताबिक तीन साल से कम की सजा होने के कारण आरोपी ने कोर्ट जमानत ले ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed