{"_id":"58fa5b3e4f1c1b230d8b465b","slug":"two-rapist-arrested-in-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से गैंगरेप के दोनों आरोपी बाराती गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से गैंगरेप के दोनों आरोपी बाराती गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 22 Apr 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की पाटी तहसील के दूरस्थ गांव में 17 अप्रैल की रात एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पाटी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को देवीधुरा-हल्द्वानी मार्ग में बालिक के पास से हिरासत में लिया।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों को शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह के समक्ष पेश किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में लोहाघाट बंदीगृह भेज दिया।
विज्ञापन
दोनों ही आरोपी अल्मोड़ा जिले के खुटौली के निवासी हैं और स्नातक में पढ़ते हैं। जांच अधिकारी मीनाक्षी नौटियाल ने बताया कि पाटी थानाध्यक्ष पीआर विश्वकर्मा के नेतृत्व में हिरासत में लिए गए सुमित उर्फ सोनू (20) और चंदन सिंह (20) निवासी खुटौली जिला अल्मोड़ा को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में लोहाघाट बंदीगृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
दोनों आरोपी 17 अप्रैल को गांव में आई बारात में बाराती बनकर आए थे। उन्होंने रात में बारात के शोरगुल का लाभ उठाते हुए 15 वर्षीय किशोरी को उस समय अपनी हवस का शिकार बना लिया, जब वह रात में अपनी गौशाला में पशुओं को चारा डालने जा रही थी। घटना के बाद से आरोपी फरार थे। पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 511, 342 और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।