{"_id":"d76a3d8b1e3a585a17e684488bcdd12e","slug":"two-person-sentenced-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की खाल की तस्करी में दो को सश्रम कारावास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेंदुए की खाल की तस्करी में दो को सश्रम कारावास
अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Wed, 12 Feb 2014 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेंदुए की खाल की तस्करी के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार पांडेय ने दो आरोपियों को तीन-तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोनों पर 15-15 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन
2009 में हुए थे गिरफ्तार
वर्ष 2009 के सितंबर माह में पुलिस की एसओजी (स्पेशल टास्क फोर्स) टीम ने बदरीनाथ हाईवे के पुरसाड़ी के पास से नीरज खत्री और रमेश चंद्र बडोनी को तेंदुए की दो खालों के साथ पकड़ा था।
विज्ञापन
पढ़ें, CEO जितना कमाते हैं बदरीनाथ के रावल
विज्ञापन
इसके बाद दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना चमोली में तेंदुए की खाल की तस्करी का मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच वन विभाग को सौंपी गई।
अदालत ने पाया दोषी
विभाग के सहायक वन्य जीव प्रतिपालक होरी लाल ने जांच के बाद न्यायालय में परिवाद दाखिल किया। मामले में बचाव और अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार पांडेय की अदालत ने दोनों अभियुक्तों को दोषी पाया।
पढ़ें, ताशी-नुंग्शी ने फतह किया 'माउंटेन आफ डेथ'
अदालत ने दोनों को तीन-तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता सबर सिंह कुंवर और सरोज भट्ट ने मामले की पैरवी की।