{"_id":"51b9b9c748e80a18fdd6dbf57925fd09","slug":"two-people-want-ransom-in-the-name-of-bhoora-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूरा के नाम पर मांग रहे थे फिरौती, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूरा के नाम पर मांग रहे थे फिरौती, पुलिस ने पकड़ा
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 29 Mar 2015 02:18 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी से फरार कुख्यात भूरा के नाम पर देहरादून में फिरौती मांग रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पकड़े गए दोनों आरोपी पोस्टमास्टर और डेंटिस्ट से दो-दो करोड़ रुपए की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि शेयर बाजार में एक करोड़ रुपए गंवाने के बाद मेहूवाला निवासी विजय कुमार ने अपने दोस्त के साथ मिलकर यह कदम उठाया। फिरौती की रकम न देने पर दोनों आरोपियों ने पोस्टमास्टर और डेंटिस्ट के बेटों को मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
कौन है भूरा
अमित उर्फ भूरा पश्चिमी उत्तरप्रदेश के नामी सुनील राठी गैंग का शार्प शूटर है। भूरा के खिलाफ उत्तराखंड के रुड़की जेल में हुए तीहरे हत्याकांड समेत 48 मुकदमे हैं। भूरा मुजफ्फरनगर के सरनावली गांव का रहने वाला है। तीहरे हत्याकांड के बाद भूरा उत्तराखंड पुलिस की हिरासत में था।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस भूरा को बागपत के एक पुराने मुकदमे में पेशी के लिए कोर्ट ले जा रही थी। बागपत रेलवे स्टेशन के पास ही भूरा के साथियों ने पुलिस कर्मियों की आंखों में मिर्च झोंककर उसे छुड़ा लिया। इसके बाद ही भूरा पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित हुआ।