फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two minor girl committed suicide.

परिजनों ने डांटा तो किशोरियों ने की आत्महत्या

Sun, 25 Jan 2015 07:10 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार, श्यामपुर
अमर उजाला, हरिद्वार, श्यामपुर Updated Sun, 25 Jan 2015 07:10 AM IST
विज्ञापन
two minor girl committed suicide.

हरिद्वार के दो अलग-अलग गांवों में परिजनों की डांट से नाराज दो किशोरियों ने जहर खाकर जान दे दी। इनमें एक किशोरी सिडकुल और दूसरी श्यामपुर क्षेत्र की है। दोनों की मौत कनखल के रामकृष्ण मिशन अस्पताल में उपचार के दौरान हुई।

विज्ञापन


सिडकुल से सटे रावली महदूद गांव में एक परिवार दिहाड़ी मजदूरी कर गुजर बसर करता है। शुक्रवार शाम छोटे भाई से झगड़ रही 16 वर्षीय बेटी को पिता ने डांट दिया। इससे नाराज बेटी ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। आनन-फानन में परिजन उसे कनखल के रामकृष्ण मिशन अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


उपचार के दौरान मौत
दूसरी घटना श्यामपुर क्षेत्र के गैंडीखाता गांव में हुई है। यहां मवेशियों को चारा न देने पर मां ने 17 वर्षीय बेटी को डांट दिया। इससे नाराज किशोरी ने चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन उसे भी कनखल के रामकृष्ण मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों किशोरियों के परिजनों से घटना की जानकारी ली। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

एसओ सिडकुल ऋतुराज सिंह रावत ने बताया कि रावली महदूद गांव की किशोरी बहादराबाद क्षेत्र के एक विद्यालय में 11वीं की छात्रा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed