बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले थे दो दरिंदे, तभी हुआ करिश्मा
नहर पटरी से जा रही 12 साल की एक बच्ची को दो लोगों ने हवस का शिकार बनाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन तभी एक करिश्मा हुआ और बच्ची की जान बच गई।
मामला हरिद्वार जनपद स्थित मंगलौर क्षेत्र का है। यहां एक मोहल्ले की 12 वर्षीय एक बच्ची भटक कर रुड़की आ गई थी। रात को वह नहर पटरी मार्ग से अकेली जा रही थी। इसी दौरान दो लोगों ने उसे पकड़ लिया और डरा धमकाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे।
इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी गंगनहर कोतवाली को दे दी। उसी दौरान पुलिस की गश्ती टीम वहां पहुंच गई। पुलिस की गाड़ी को देखकर दोनों बच्ची को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछाकर एक आरोपी को पकड़ लिया।
बेहद डरी हुई थी बच्ची
पुलिस बच्ची और आरोपी को कोतवाली लेकर आई। बच्ची बेहद डरी हुई थी। पुलिस ने बच्ची से उसके परिजनों के बारे में जानकारी की तो पता चला कि वह मंगलौर की रहने वाली है। इस पर पुलिस ने परिजनों को बुलाकर बच्ची को उनके सुपुर्द कर दिया।
गंगनहर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम अनवर निवासी तेलीवाला है। फरार आरोपी सलमान निवासी तेलीवाला की तलाश की जा रही है। घटना के संबंध में दुष्कर्म के प्रयास में पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
जिस बच्ची के साथ दो आरोपियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया है, उसके परिजन बेहद गरीब है। बच्ची अक्सर मांगने के लिए रुड़की आ जाती थी। बुधवार को वह भटक गई। जिसके कारण वह वापस नहीं जा पाई। पुलिस समय पर न पहुंचती तो आरोपी बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने में कामयाब हो जाते।