{"_id":"59403fcd866419765d8b47bd","slug":"two-boys-fight-with-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे हथियारबंद बदमाशों से युवकों ने लिया लोहा, पीट-पीट कर भगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसे हथियारबंद बदमाशों से युवकों ने लिया लोहा, पीट-पीट कर भगाया
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में दो साहसी युवकों के मोर्चा संभालने से हथियारबंद बदमाशों को उल्टे पांव भागना पड़ा। मारपीट के दौरान बदमाशों के दो देसी तमंचे भी मौके पर ही छूट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
गनीमत रही कि असलहों का इस्तेमाल नहीं हुआ वरना हादसा होना तय था। घटना क्षेत्र की लोटस कालोनी में सोमवार देर रात करीब ढाई बजे घटित हुई।
रुड़की की सिंह ट्रेडिंग कारपोरेशन के बहादराबाद क्षेत्र में स्थित सर्विस सेंटर पर कार्यरत सुखवीर पुत्र गुरुदेव निवासी डिवीजन दो अमरपुर लुधियाना और राजेंद्र सिह पुत्र जनरैल सिंह निवासी गांव अजीतवाल मोगा पंजाब यहां गांव सलेमपुर से सटी लोटस कालोनी में अरविंद कुमार के मकान में किराये पर रहते हैं।
विज्ञापन
रात करीब ढाई बजे वे जब बरामदे में सो रहे थे तो कुछ आवाजें होने पर उनकी आंख खुल गई। देखा कि दो बदमाश घर में घुसे हुए थे। युवकों ने मोर्चा संभालते हुए बदमाशों से लोहा लिया। उनकी बदमाशों से मारपीट भी हुई। इस दौरान बदमाशों के हाथ से देसी तमंचे नीचे गिर गए। युवकों को भारी पड़ता देख बदमाश भाग खड़े हुए। उनका एक साथी बाहर पहरा दे रहा था।
विज्ञापन
बदमाशों ने युवकों का चौपहिया वाहन ले जाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को खंगाला, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि दीवार फांदकर बदमाश अंदर घुसे थे। वे कुछ भी ले जा पाने में असफल रहे। आरोपियों की तलाश कर रहे है।