{"_id":"98ae2978f975104938f5a30e2af85ded","slug":"two-arrested-with-46-cases-of-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थनगरी में हो रही देशी शराब की तस्करी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीर्थनगरी में हो रही देशी शराब की तस्करी
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sun, 15 Dec 2013 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थनगरी ऋषिकेश में अवैध तरीके से लाई जा रही देशी शराब की 46 पेटियों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त वाहन सीज कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को रायवाला से देशी शराब की एक बड़ी खेप तीर्थनगरी में सप्लाई किए जाने की सूचना मिली। एसटीएफ उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र ढौंडियाल ने मय फोर्स श्यामपुर फाटक की घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन
इस बीच सामने से आ रही मारुति कार को रोकने का इशारा किया तो चालक ने गति तेज कर दी। पीछा करते हुए पुलिस ने कुछ दूरी पर कार रोक दी और चालक सहित दो लोगों को धर दबोचा।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान श्याम मिलन पुत्र कालू प्रसाद निवासी लक्ष्मीमाई आश्रम ऋषिकेश और सुरेंद्र भट्ट पुत्र पातीराम भट्ट, निवासी गुमानीवाला के रूप में कराई।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरएस असवाल ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से देशी शराब की 46 पेटी बरामद हुई है। रविवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।