फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   truck crushed the officer.

चेकिंग के दौरान ट्रक ने पर्यवेक्षक को रौंदा, मौत

Thu, 06 Nov 2014 05:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 06 Nov 2014 05:16 AM IST
विज्ञापन
truck crushed the officer.

हरिद्वार के भगवानपुर थाने के पास चेकिंग के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन और प्रवर्तन पर्यवेक्षक को टैंकर चालक ने कुचलने की कोशिश की। हादसे में एआरटीओ तो बच गए, लेकिन प्रवर्तन पर्यवेक्षक की मौत हो गई। वाहन चालक टैंकर छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


इस घटना से टीम में शामिल अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।

देर रात कर रहे थे चेकिंग
बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे एआरटीओ प्रवर्तन सुनील शर्मा भगवानपुर थाने से कुछ दूरी पर बने चेक पोस्ट के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच छुटमलपुर की तरफ से आ रहे केमिकल से भरे टैंकर को उन्होंने रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन


टैंकर चालक ने वाहन रोकने के बजाए स्पीड तेज करते हुए एआरटीओ को रौंदने की कोशिश की। हादसे में वह तो बच गए लेकिन साथ खड़े प्रवर्तन पर्यवेक्षक धरम सिंह (50) पुत्र भरत सिंह निवासी हरिद्वार टैंकर के नीचे आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सिपाही घायल
एक अन्य कांस्टेबल कुलदीप सिंह निवासी चमोली और एक टैक्सी चालक घायल हो गया। धरम को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टैंकर पंजाब से आ रहा था और हरिद्वार स्थित सिडकुल की एक फैक्ट्री में केमिकल ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed