हैकिंग का मास्टर माइंड आएगा उत्तराखंड, रिमांड मंजूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम हैक कर नगदी उड़ाने वाले गिरोह के शातिर मास्टर माइंड अमित उर्फ जमीर का ट्रांजि़ट रिमांड सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल में मंजूर हो गया है। एसटीएफ और पुलिस की टीम शुक्रवार देर रात तक उसे लेकर उत्तराखंड पहुंचेगी। वहीं मुंबई से गिरफ्तार जावेद शेख को लेकर रवाना हुई टीम के शुक्रवार अल सुबह तक पहुंचने की उम्मीद है।
30 अगस्त को रुड़की शहर में एसबीआई के पांच एटीएम हैक कर फरार हुए मास्टर माइंड अमित उर्फ जमीर की तलाश बुधवार को पूरी हुई। उत्तराखंड एसटीएफ और पुलिस की टीम ने जमीर को सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल में उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया है।
मास्टर माइंड को उत्तराखंड लाने के लिए सिलीगुड़ी कोर्ट में ट्रांजिक्ट रिमांड की अर्जी दी गई। जिसे बृहस्पतिवार को कोर्ट ने मंजूर कर लिया।
तीन साथी बाद में आएंगे उत्तराखंड
माना जा रहा है कि मास्टर माइंड को लेकर एसटीएफ व पुलिस की टीम शुक्रवार देर रात तक उत्तराखंड पहुंच जाएंगी। वहीं मुंबई से अमित उर्फ जमीर के भांजे जावेद शेख को लेकर एसटीएफ व पुलिस टीम उत्तराखंड के लिए रवाना हो गई। शुक्रवार को उनके उत्तराखंड पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
सिलीगुड़ी में अमित उर्फ जमीर के साथ दबोचे गए उसके तीन साथियों को बाद में उत्तराखंड लाया जाएगा। इसके लिए एसटीएफ और पुलिस को पहले मास्टर माइंड को उत्तराखंड लाकर पूछताछ करते हुए उनका हैकिंग से कनेक्शन साबित करना होगा। इसके बाद ही सिलीगुड़ी से उन तीनों को कोर्ट के जरिये उत्तराखंड लाया जाएगा।