फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   topper student missing from navodaya vidyalay

नवोदय विद्यालय से टॉपर छात्रा लापता, हड़कंप

Thu, 29 Jan 2015 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुरोला (उत्तरकाशी)
ब्यूरो/अमर उजाला, पुरोला (उत्तरकाशी) Updated Thu, 29 Jan 2015 09:38 PM IST
विज्ञापन
topper student missing from navodaya vidyalay

जवाहर नवोदय विद्यालय धुनगिर में 12वीं कक्षा की छात्रा शीतल असवाल के लापता होने से विद्यालय में हड़कंप है। प्री-बोर्ड परीक्षा में टॉपर रही यह छात्रा बृहस्पतिवार सुबह से लापता है। विद्यालय प्रशासन ने पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दे दी है।

विज्ञापन


चिन्यालीसौड़ निवासी शैलेंद्र असवाल की बेटी शीतल जवाहर नवोदय विद्यालय धुनगिर में 12वीं कक्षा की छात्रा है। वह विद्यालय के छात्रावास में ही रहतीं थीं। वह आखिरी बार बृहस्पतिवार सुबह साढ़े सात बजे छात्रावास में देखी गई। लापता छात्रा अपने कमरे में एक पत्र छोड़कर गई है, जिसमें उसने लिखा है कि मैं भगवान के पास जा रही हूं।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य आरके शर्मा ने बताया कि सुबह नाश्ते के समय शीतल छात्रावास में कपड़े सुखा रही थी। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। उन्होंने पूर्वाह्न 11:30 बजे एसडीएम पुरोला को इसकी सूचना देने के साथ ही नायब तहसीलदार के यहां गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। छात्रा के लापता होने से विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर भी सवाल उठ रहे हैं। विद्यालय प्रशासन एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी उसकी खोजबीन में जुटे हैं। पुलिस भी सभी मार्गों पर वाहनों में सघन चेकिंग अभियान चला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवादों में घिरा नवोदय विद्यालय

topper student missing from navodaya vidyalay

नवोदय विद्यालय धुनगिर पांच-छह वर्षों से विवादों में घिरा है। वर्ष 2010 में यहां 12वीं के एक छात्र ने छात्रावास में ही आत्महत्या कर ली थी। वर्ष 2013 में 11वीं और 12वीं कक्षा के एक दर्जन छात्र पास के एक गांव में शराब के नशे में धुत्त मिले थे। विद्यालय में घटिया खाने की शिकायतें भी आम हो गई हैं।

वर्ष 2013 में ही दूषित दही खाने से करीब सौ छात्र बीमार पड़ गए थे। शिकायत करने वाले अभिभावकों के बच्चों को प्रताड़ित किया जाता है। कई सालों से विद्यालय का परीक्षा परिणाम भी संतोषजनक नहीं है। बीते साल 12वीं कक्षा में करीब एक दर्जन छात्र फेल हुए थे।

नवोदय विद्यालय से एक छात्रा के लापता होने की सूचना मिली है। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। छात्रा की खोजबीन कराने के साथ ही लापता होने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
-आरके पांडेय, एसडीएम/अध्यक्ष नवोदय विद्यालय।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed