फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   three smuggler arrested in kalsi.

वन विभाग ने दबोचे खैर के तीन तस्कर, एक फरार

Thu, 01 Sep 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 01 Sep 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
three smuggler arrested in kalsi.
arrest - फोटो : demo

वन विभाग ने कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग अंतर्गत आरक्षित वन क्षेत्र धौला कक्ष संख्या-3 रेंज तिमली से यूपी के तीन वन तस्करों को धर दबोचा जबकि, एक तस्कर फरार हो गया। सभी के खिलाफ भारतीय वन्य जीव संरक्षण और भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


डिप्टी रेंज अधिकारी ने बताया कि एक सूचना पर वन कर्मियों ने बीते मंगलवार देर शाम आरक्षित क्षेत्र की घेराबंदी कर मौके से तीन वन तस्करों इमरान पुत्र हनीफ, मुनसाद पुत्र इकबाल, नसीम पुत्र तुकी तीनों निवासी गांव जानीपुर पोस्ट ऑफिस फैजाबाद थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर को धर दबोचा। जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


उसकी पहचान इकराम पुत्र हनीफ के रूप में हुई है। आरोपियों ने जंगल से खैर के दो पेड़ काटे हुए थे। इनकी तीन डांट बनाकर उसे यमुना नदी पार कर हरियाणा ले जाने की फिराक में थे। उनके पास से कुल्हाड़ी और नदी पार करने के लिए ट्यूब भी बरामद हुई। टीम में रेंज अधिकारी एचएल वर्मा, वन दरोगा उमराव सिंह,जगदीश बमराड़ा, जमर सिंह, नरेश, गजेंद्र, सोम, सोमेंद्र पाल शामिल रहे। पता चला है कि तीनों तस्कर यूपी के जंगलों से कई खैर के पेड़ काट चुके हैं। बीते मंगलवार को उन्होंने उत्तराखंड का रुख किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed