{"_id":"87bafd774969c7549db30920a6c408d3","slug":"threat-of-explosion-in-ima","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर दी आईएमए को उड़ाने की धमकी, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन पर दी आईएमए को उड़ाने की धमकी, गिरफ्तार
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 25 Jan 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस को केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की ओर से शुक्रवार शाम अलर्ट दिया गया कि 26 जनवरी को कुछ लोग इंडियन मिलिट्री एकेडमी को विस्फोट से उड़ा सकते हैं।
विज्ञापन
आरोपी हिरासत में
सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। छानबीन में पता चला कि यह कॉल पटेल नगर थाना क्षेत्र के इलाके से किया गया था।
पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी पकड़ लिए गए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनका एक गुट से झगड़ा हो गया था। उन्हें फंसाने के लिए उनके गुट ने यह कॉल कर दी।
आईएमए की सुरक्षा बढ़ी
शुक्रवार देर शाम पुलिस को खबर मिली कि गणतंत्र दिवस पर आईएमए को बम से उड़ाने की साजिश है। इसे देखते हुए आनन-फानन में आला अफसरों की मीटिंग हुई और आईएमए प्रबंधन को भी खबर दे दी गई। पूरे आईएमए की सुरक्षा बढ़ा दी गई और सादी वर्दी में पुलिस और खुफिया एजेंसी के लोग तैनात कर दिए गए।
विज्ञापन
फंसाने के लिए की कॉल
पुलिस के एक आला अफसर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि धमकी वाले कॉल की छानबीन की गई तो पता चला कि पटेल नगर थाना क्षेत्र में दो गुटों में मारपीट के बाद दूसरे गुट को फंसाने के लिए एक पक्ष ने यह कॉल की।
विज्ञापन
पुलिस ने दबिश देकर उन लोगों को पकड़ा तो उन्होंने पूरी बात कुबूल ली। पुलिस ने उन लोगों को हिरासत में ले लिया है। अभी छानबीन जारी है। वहीं, आईएमए में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।