{"_id":"768683e038f3f59f539e5ecc80a0b3e7","slug":"theft-incident-in-roorkee-and-rishikesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने बोला धावा, कहीं से उड़ाए लाखों तो कहीं से एग्रीमेंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने बोला धावा, कहीं से उड़ाए लाखों तो कहीं से एग्रीमेंट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में चोरों ने एक कारोबारी के घर से लाखों की चोरी कर ली। चोरों ने वारदात को सोमवार देर रात उस वक्त अंजाम दिया जब पूरा परिवार एक शादी में गया हुआ था।
विज्ञापन
सोमवार देर रात रुड़की के नंद कॉलोनी निवासी पवन सैनी अपने पूरे परिवार के साथ शहर में ही एक शादी में गए थे। इस दौरान चोरों ने पवन के घर पर धावा बोला। चोर घर से लाखों की नकदी और जैवर उड़ा ले गए। मकतूलपुरी में पीड़ित की इंवर्टर की दुकान है।
विज्ञापन
घर पहुंचने के बाद पवन ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने देर रात सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। मंगलवार सुबह वारदात से गुस्साए स्थानीय लोग रुड़की कोतवाली पहुंचे और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस से कागज उड़ाए
उधर, ऋषिकेश में सोमवार बीती देर रात रेलवे रोड स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में चोरों ने सेंध लगाई। पुलिस छानबीन में जुटी है। रेलवे रोड पर शिव मोहन मिश्रा और ललित मिश्रा का मिश्रा प्रॉपर्टी के नाम से ऑफिस है।
देर रात दोनों भाईयों के ऑफिस से किसी दरवाजा खोलकर जमीन संबंधी कुछ एग्रीमेंट पेपर चोरी कर लिए। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।