फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   theft in sales manager house.

सेल्स मैनेजर के घर लाखों की चोरी

Tue, 23 Feb 2016 12:40 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 23 Feb 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
theft in sales manager house.

देहरादून की साईं लोक कॉलोनी में एक कंपनी के सेल्स मैनेजर के मकान के ताले तोड़कर चोरों ने 65 हजार रुपये की नकदी समेत छह लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली।

विज्ञापन


वारदात के दौरान शौच करने के कारण पुलिस घटना में क्रिमिनल ट्राइब्स का हाथ होने की आशंका जता रही है। परिवार समेत मकान बंद कर तीन दिन से गाजियाबाद गया था। कप्तान ने लापरवाही के आरोप में चौकी प्रभारी बलदेव सिंह और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


बसंत विहार थाना क्षेत्र के जीएमएस रोड स्थित साईं लोक कॉलोनी निवासी और एक कंपनी में सेल्स मैनेजर दीपक सैनी अपने परिवार के साथ शुक्रवार शाम को गाजियाबाद गया था। इस कारण मकान पर ताला लगा था। सैनी परिवार समेत सोमवार को वापस लौटा तो चोरी का पता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताले तोड़कर चोरों ने पूरे मकान को खंगाल लिया। चोरों ने यहां से करीब 65 हजार रुपये के अलावा सोने-चांदी के जेवरात चुराए है। चोरों ने घटना को अंजाम देने के साथ शौच भी की है। अमूमन इस तरह का ट्रेंड क्रि मिनल ट्राइब्स में देखने को मिलता है।

पुलिस घटना को गंभीरता से लेकर कार्रवाई कर रही है। एसएसपी डा सदानंद दाते ने इस मामले में भी इंन्द्रानगर चौकी प्रभारी बलदेव सिंह, सिपाही बलवंत सिंह और दीपक नौटियाल को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed