फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   theft in retired employee house in dehradun.

राजधानी में चोर बेखौफ, रिटायर्ड कर्मी के घर दिन-दहाड़े धावा

Wed, 24 Feb 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 24 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
theft in retired employee house in dehradun.

देहरादून में चोरों के हौंसले बुलंद हैं। राजधानी में रोज एक के बाद एक चोरी की घटनाओं ने पुलिस की नींद उड़ा रखी है। बुधवार को दिन-दहाड़े सरस्वती विहार में दिन-दहाड़े रिटायर्ड रेलवे कर्मी के मकान के ताले तोड़कर करीब सात लाख रुपये कीमत के जेवर चुरा लिए।

विज्ञापन


सामान खंगालने के साथ अलमारी के दरवाजे तक तोड़ डाले। परिवार बीमार मुखिया को दिखाने के लिए ढाई घंटे के लिए रायपुर गया था। इसी दौरान यह वारदात हुई। इधर शहर में चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं को लेकर शहरवासियों में आक्रोश है। मालूम हो कि एक हफ्ते के भीतर शहर में चोरी की कई वारदात हो चुकी हैं।
विज्ञापन


टिहरी के गुरयाली के मूल निवासी रेलवे से सेवानिवृत्त होने के बाद सरस्वती विहार में रहते हैं। भट्ट का बड़ा बेटा राजेश भट्ट आर्मी में है, जबकि छोटा बेटा रमेश भट्ट एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। बुधवार सुबह 10:30 बजे हरीश की तबियत खराब हुई तो पत्नी ऋषि देवी और पुत्रवधू शिवानी उन्हें लेकर रायपुर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान पर ताला देख कूद गए घर के अंदर

theft in retired employee house in dehradun.

मकान पर ताला देखकर चोर मकान के भीतर कूद और अलमारी को तोड़कर जेवर साफ कर दिए। परिवार अस्पताल से वापस घर आया तो चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके पर आकर बारीकी से जांच पड़ताल की।

चोर यहां से तीन लाख रुपये कीमत का सोने का हार, सोने के कंगन, अंगूठी, मंगलसूत्र, मांग टीका, तीन सोने की चेन आदि जेवर ले गए। हालांकि कुछ जेवर दूसरी जगह रखे होने से बच गया। वहीं शहर में आए दिन हो रही चोरी से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

घूम रहा था संदिग्ध
रिटायर्ड रेलवे कर्मी के मकान के ईद-गिर्द एक युवक के घूमने की जानकारी मिली है। घटनास्थल के आसपास कई मकानों में निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी। यहां तक कि घर में खुला छोड़ा गया कुत्ता भी चोरों पर नहीं भौंका, इससे माना जा रहा है कि चोरों ने कुत्ते को कुछ खिलाकर पहले ही अपने वश में कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed