फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   theft in police employer house.

पुलिस का घर ही खंगाल गए चोर

Fri, 02 Jan 2015 01:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर Updated Fri, 02 Jan 2015 01:26 PM IST
विज्ञापन
theft in police employer house.

साल के पहले दिन ही चोरों ने विकासनगर कोतवाली पुलिस को चुनौती दे डाली। ठेकेदार और सिपाही के बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरों ने गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास पर तैनात है सिपाही
जानकारी के अनुसार, राजेश तोमर ठेकेदारी करते हैं। उनका लक्ष्मणपुर में मकान है। उनके मकान में ही मुख्यमंत्री आवास पर तैनात उत्तराखंड पुलिस के सिपाही अर्जुन सिंह तोमर परिवार समेत किराये पर रहते हैं।
विज्ञापन


इन दिनों स्कूलों की छुट्टी की वजह से राजेश की पत्नी बच्चों समेत अपने भाई के यहां हरिद्वार गई हुई हैं, जबकि किरायेदार अर्जुन सिंह की पत्नी बच्चों समेत मायके लांघा गई हुई थी। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे राजेश घर पहुंचे तो ताले टूटे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे देख वह भौचक्के रह गए। अंदर जाकर देखा तो चोरों ने उनके साथ ही किरायेदार अर्जुन के कमरों को भी खंगाला हुआ था। चोर राजेश तोमर के यहां से करीब पांच हजार की नकदी, सोने की दो अंगूठी और सिलेंडर, जबकि अर्जुन सिंह के यहां से एलसीडी, 10 हजार की नकदी, चांदी का सिक्का और अन्य सामान चुरा ले गए।


कोतवाल चंदन सिंह बिष्ट ने मौका का निरीक्षण कर चोरी से संबंधित जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। चोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed