{"_id":"57ed78514f1c1bdc76574554","slug":"theft-in-ex-armyman-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े पूर्व फौजी के घर चोरी, लाखों का माल ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन दहाड़े पूर्व फौजी के घर चोरी, लाखों का माल ले गए चोर
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 30 Sep 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने दिन दहाड़े जोहड़ी गांव स्थित एक पूर्व फौजी के घर का ताला तोड़कर कई लाख के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। जाखन चौकी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पूर्व फौजी संतोष कुमार गुरुंग निवासी ग्राम जोहड़ी अनारवाला ने पुलिस को बताया कि वे पत्नी व दो बहुओं के साथ श्राद्ध के लिए श्यामपुर प्रेमनगर गए हुए थे। उनके दो बेटे सेना में और तीसरा विदेश में नौकरी करता है।
विज्ञापन
वे शाम छह बजे घर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। घर में सारा सामान बिखरा मिला और आलमारी खुली हुई थी। जाखन चौकी इंचार्ज विपिन बहुगुणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र में अक्सर होती हैं चोरियां
अनारवाला में छह माह पूर्व एक पूर्व फौजी के यहां भी लाखों रुपये की चोरी हुई थी। इसके बाद भी चोरों ने एक घर में हाथ साफ किया था। लेकिन, अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो पाया।