फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   theft in Digambar Jain mandir roorkee

जैन मंदिर से चोरों ने उड़ाए लाखों के छत्र और नकदी, सीसीटीवी की डीबीआर तक ले गए साथ

Thu, 11 Jan 2018 10:11 PM IST
क्राइम डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
क्राइम डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 11 Jan 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
theft in Digambar Jain mandir roorkee

शहर के कानूनगोयान मोहल्ला स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार देर रात चोरों ने छत के कमरे की खिड़की की रेलिंग तोड़कर चांदी के चंवर, छत्र समेत कई सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने कई कमरों के ताले भी तोड़ डाले।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह पुजारी को चोरी के बारे में पता चला। उन्होंने समिति के लोगों को चोरी के बारे में सूचना दी। चोरी की सूचना पर गुस्साए जैन समाज के लोगों ने मंदिर परिसर में ही दरी बिछाकर पुलिस के खिलाफ धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सीओ स्वप्न किशोर और कोतवाल साधना त्यागी ने चोरी का जल्द खुलासा करने के आश्वासन पर लोग माने। सूचना पर नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने भी मौके पर पहुंचे लोगों को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दानपत्र से भी रुपये निकाल ले गए

theft in Digambar Jain mandir roorkee

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात को चोरों ने कानूनगोयान स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर को निशाना बनाया। चोरों ने छत पर बने कमरे की खिड़की रेलिंग तोड़कर अंदर घुसकर कमरों में लगे तालों को तोड़ा और सीढ़ियों से नीचे उतरकर मुख्य मंदिर में पहुंच गए।

चोरों ने भगवान के चांदी के चंवर, भामंडल, सिंहासन, तीन छत्र आदि सामानों को चुरा लिए। इसके अलावा दानपत्र से भी रुपये निकाल ले गए। चोरों ने मंदिर में रखी अलमारी का ताला भी तोड़ा। सामान निकालकर फर्श पर बिखेर दिया। बृहस्पतिवार सुबह जब पुजारी ने मंदिर के मेन गेट का ताला खोला तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। भगवान के छत्र और चंवर आदि भी गायब थे।

चांदी के सामानों की कीमत लगभग पांच से दस लाख रुपये के आसपास थी। घटना की जानकारी मिलते ही जैन समाज के लोग मंदिर पहुंच गए। मंदिर परिसर पर ही दरी बिछाकर लोगों की पुलिस पर चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाने का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सीसी कैमरे की डीबीआर भी साथ ले गए चोर

theft in Digambar Jain mandir roorkee

जानकारी मिलते ही सीओ स्वप्न किशोर व कोतवाल साधना त्यागी मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी और फिंगरप्रिंट आदि भी लिए गए। पुलिस के जल्द घटना का खुलासा करने के आश्वासन पर लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।

नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने मंदिर पहुंचकर समिति के लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द की घटना का खुलासा कराया जाएगा। घटना पर मंदिर समिति के अध्यक्ष साधुराम जैन, मंत्री प्रदीप जैन, प्रवक्ता दिगंबर जैन, जैन धर्म सभा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन, शलभ जैन, हिमांशु जैन, योगेश जैन आदि ने रोष प्रकट किया।

सीसी कैमरे की डीबीआर भी साथ ले गए चोर

चोर इतने शातिर थे कि घटना को अंजाम देने के बाद डीबीआर को उखाड़कर ले गए। इसके चलते पुलिस के लिए घटना का खुलासा और भी मुश्किल हो गया है। हालांकि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। सीओ स्वप्न किशोर ने बताया कि ऐसे संदिग्ध लोगों की भी जांच की जा रही है जो पहले चोरी की घटना में जेल जा चुके हैं और अब सजा काटने के बाद से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed