{"_id":"ce3e52b98f6ef9cf65f81926d7f5c3a7","slug":"teenager-abducted-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी संग मिली किशोरी, मौसी गई जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी संग मिली किशोरी, मौसी गई जेल
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
Updated Wed, 17 Feb 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहृत किशोरी सालभर बाद प्रेमी के साथ अपनी मौसी के घर से पुलिस ने बरामद की। अपराध छिपाने के जुर्म में पुलिस ने आरोपी के साथ-साथ मौसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। जबकि किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। उत्तर प्रदेश, बागपत के खेड़का निवासी मोनू उर्फ राहुल कई वर्ष से शहर के एक ढाबे पर काम कर रहा था।
विज्ञापन
पिछले साल मार्च में वह आदर्शनगर क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी को भगा ले गया था। परिजनों ने सिविल लाइंस कोतवाली में किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कई महीने तक किशोरी का पता नहीं चलने पर पुलिस ने मामला अपहरण में तरमीम कर दिया। उसके बाद से पुलिस और परिजन किशोरी की सरगर्मी से तलाश कर रहे थे। पुलिस को किशोरी के सहारनपुर में होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक कुंवर राम आर्य टीम के साथ सहारनपुर पहुंचे और कांशीराम नगर से किशोरी और आरोपी को बरामद कर लिया। लेकिन पुलिस को जब यह पता चला कि दोनों को किशोरी की मौसी ने पनाह दी थी तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर रुड़की ले आई। किशोरी के परिजनों को बताया गया कि उनकी बेटी के गायब होने की बात मौसी को मालूम थी। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी मोनू उर्फ राहुल और किशोरी की मौसी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
भागने के बाद हैदराबाद पहुंचे थे दोनों
मोनू रुड़की से किशोरी को हैदराबाद भगा ले गया था। काफी समय दोनों हैदराबाद में रहे। कुछ समय बाद किशोरी की अपनी मौसी से बात हुई। परिजनों को न बताने का वायदा करते हुए मौसी ने दोनों को अपने घर सहारनपुर बुला लिया।