तांत्रिक ने नाबालिग के साथ कर डाली घिनौनी हरकत, इसके बाद जो किया सदमे में आई
अधेड़ कामांध तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र के झांसे में फंसाकर एक नाबालिग की अस्मत से खेलने का प्रयास किया। विफल होने पर नाबालिग को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी बहादुर सिंह को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हालांकि पहले पुलिस मामले में कार्रवाई करने से आनाकानी कर रही थी। बलुवाकोट थाना क्षेत्र की यह घटना करीब 15 दिन पुरानी है। गांव की एक नाबालिग बालिका की मां का पिछले दिनों हल्द्वानी में ऑपरेशन हुआ था।
घर पर नाबालिग और दो छोटे भाई ही मौजूद थे। इस बीच गांव का तंत्र-मंत्र करने वाला एक अधेड़ शख्स घर पर आया और समस्या से निजात के लिए टोटके की जरूरत बताई। आरोप है कि कथित तांत्रिक तंत्र-मंत्र के बहाने नाबालिग को एक कमरे में ले गया और दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। इसके बाद नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किया। नाबालिग किसी तरह कामांध के चंगुल से छूटी।
पॉक्सो एक्ट नहीं लगाया
मां की बीमारी के तनाव और तांत्रिक की हरकत से सहमी नाबालिग ने पहले यहह बात किसी को नहीं बताई। कुछ दिनों बाद जब मां घर लौटी तो अपने साथ हुई घटना की जानकारी उन्हें दी। इसके बाद थाने में शिकायत की गई।
पहले पुलिस एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी। पीड़ित पक्ष के एसपी से शिकायत करने पर मामला दर्ज हुआ। एसपी अजय जोशी ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज करने के साथ ही मेडिकल भी कराया जा रहा है।
पॉक्सो एक्ट नहीं लगाया
पहले रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी कर रही पुलिस की एक और लापरवाही सामने आई है। इस घटना में पीड़ित नाबालिग है। इसके बावजूद थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज नहीं किया। इस बारे में पूछने पर थानाध्यक्ष मनोज सिंह का कहना है कि उम्र प्रमाणित होने के बाद ही मुकदमें में पॉक्सो की धारा बढ़ाई जाएगी।