फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   son murdered his step mother brutally in kotdwar

बेटे ने सौतेली मां के खून से रंगे हाथ, चाची पर भी किए खंजर से वार, वजह हैरान कर देगी

Fri, 22 Dec 2017 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Fri, 22 Dec 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
son murdered his step mother brutally in kotdwar

लैंसडौन के ग्राम नौगांव ‘जाखमल्ला’ में एक युवक ने सौतेली मां की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली रिश्ते की चाची गंभीर रुप से घायल हो गई। गंभीर घायल को कोटद्वार में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


हत्यारोपी युवक के पिता की ओर से उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा राजस्व पुलिस में दर्ज कराया गया है। घटना बृहस्पतिवार दिन की बताई जा रही है। राजस्व पुलिस ने हत्यारोपी को पकड़ने के लिए लैंसडौन थाना पुलिस की मदद लेनी पड़ी। हत्यारोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जिला जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


लैंसडौन के प्रभारी नायब तहसीलदार कुलदीप रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार दिन में करीब डेढ़ बजे सुनील कुमार की अपनी सौतेली मां संतोषी देवी (45) पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। दो तीन बार के हमले में संतोषी देवी गंभीर रुप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बीच-बचाव को आई पड़ोस में रिश्ते की चाची छवाणी देवी पत्नी बच्चीराम पर भी उसने हमला कर दिया। जिससे वह भी गंभीर रुप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही गांव पहुंची राजस्व टीम जब दोनों घायल महिलाओं को लेकर सरकारी अस्पताल के लिए रवाना हुए तो रास्ते में संतोषी देवी ने दम तोड़ दिया।

ये है हत्या की वजह

son murdered his step mother brutally in kotdwar

दूसरी घायल छवाणी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जौलीग्रांट के लिए रेफर कर दिया। राजस्व उपनिरीक्षक राजपाल सिंह रावत ने बताया कि घटना के बाद हत्यारोपी सुनील कुमार ने अपने को एक कमरे में बंद कर दिया और धारदार हथियार से उसे पकड़ने वाले को भी अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा।

जिससे राजस्व पुलिस को लैंसडौन थाने की मदद लेनी पड़ी। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे हत्यारोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। राजस्व पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी के पिता चंद्रमणि की तहरीर पर उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हत्यारोपी के गिरफ्तार कर शुक्रवार को राजस्व पुलिस ने लैंसडौन में न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पौड़ी जेल भेज दिया गया है। हत्यारोपी के पिता ने राजस्व पुलिस को बताया कि उनके बेटे सुनील कुमार की मानसिक हालत ठीक नहीं है, उसका दिल्ली के एक अस्पताल से उपचार भी चल रहा है। सुनील बीएड उपाधिधारक है, जिसने कुछ दिन तक एक विद्यालय में अध्यापन कार्य भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed