फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Son attack on father by sickle after argument in bageshwar

बर्तन धोने को कहा तो बेटे के सिर पर हुआ खून सवार, पिता पर दरांती से कर दिए ताबड़तोड़ वार

Tue, 26 Jun 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 26 Jun 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
Son attack on father by sickle after argument in bageshwar
son attack on father

मामूली सी कहासुनी में बेटे को इतना ज्यादा गुस्सा आ गया कि बेटे ने अपने पिता पर दरांती से हमला कर बुरा हाल कर दिया। हमले में पिता के सिर और शरीर पर कई घातक चोट आई। घटना शनिवार देर शाम की है। पिता ने पुलिस को इसकी सूचना रविवार को दी। इसके बाद पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोप है कि बागेश्वर के नौघर स्टेट निवासी 46 वर्षीय चनर राम पुत्र स्वर्गीय गोपाल राम ने अपने बेटे 25 वर्षीय विनोद कुमार को बर्तन धोने के कहा। उसने मना किया तो उन्होंने उसे टोक दिया। इस बात पर विनोद को इतना ज्यादा गुस्सा आ गया कि उसने बढ़ियाठ(बड़ी दरांती) से पिता पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


उसने दरांती से पिता पर एक के बाद एक कई वार किए। हमले में घायल पिता किसी तरह अपनी जान बचाकर पुलिस के पास पहुंचा। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ आइपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे को अपनी करनी का कोई अफसोस नहीं

Son attack on father by sickle after argument in bageshwar
vinod

थानाध्यक्ष मोहन चंद्र पड़लिया ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, चनर राम  होमगार्ड के पद पर कार्यरत हैं।  पिता पुत्र के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। दोनों एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते थे।  अक्सर दोनों के बीच बात-बात पर तकरार होती थी।

शनिवार देर शाम भी ऐसा ही हुआ। महज बर्तन धोने को लेकर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद विनोद ने पिता पर हमला कर दिया। घायल होमगार्ड को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस गिरफ्त में आए बेटे को अपनी करनी का कोई अफसोस नहीं है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed