फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   soldier affair with girl shocking story 

शादी करने का शपथ पत्र देकर सैनिक युवती से बनाता रहा शारीरिक संबन्ध, फिर...

Mon, 24 Jul 2017 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल 
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल  Updated Mon, 24 Jul 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
soldier affair with girl shocking story 

सैन‌िक ने एक युवती को शादी का शपथ पत्र थमा द‌िया और उसके साथ लगातार शारीर‌िक संबन्‍ध बनाता रहा। इसके बाद जो हुआ जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। 

विज्ञापन


नगीना कॉलोनी निवासी युवती ने भारतीय सेना में सेवारत जवान पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। शादी के लिए कहने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


इस आधार पर पुलिस ने नामजद मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। 21 वर्षीय युवती ने शुक्रवार को कोतवाली में दी तहरीर दी। इसमें बताया कि रावतनगर द्वितीय बिंदुखत्ता निवासी सैन‌िक दो वर्षों से शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान नौ फरवरी 2016 की रात युवक को उसके भाइयों ने उसके घर में पकड़ लिया था। इसके दूसरे दिन प्रदीप ने शपथ पत्र में एक वर्ष के भीतर उसके साथ शादी करने का भरोसा दिलाया था।

उसके बाद भी लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। एक साल की अवधि बीतने के बाद जब आरोपी प्रदीप से शादी करने को कहा गया तो उसने किसी अन्य युवती से विवाह करने की बात कहकर धमका दिया।


पुलिस ने धारा 376, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सोनिका जोशी को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी भारतीय सेना में सेवारत है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed