फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Software engineer arrested for speculation on ipl 2018 in dehradun

IPL मैच पर सट्टा लगाते पकड़ा गया सॉफ्टवेयर इंजीनियर, ऐसे पूरे शहर में बिछा रखा था सट्टेबाजों का जाल

Sat, 26 May 2018 09:03 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 26 May 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
Software engineer arrested for speculation on ipl 2018 in dehradun
demo pic

आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने के आरोप पुलिस ने राजधानी के होटल के कमरे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, 14 मोबाइल, टीवी, दो कारें, 20 हजार की नकदी बरामद हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने की सूचना पर शुक्रवार देर रात क्षेत्र के एक होटल में छापा मारा गया। छापेमारी में पांच लोगों को पकड़ा गया। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि उनके कई साथी मैच के दौरान अलग-अलग स्थानों पर रहते हैं।

विज्ञापन

Software engineer arrested for speculation on ipl 2018 in dehradun
arresting

इनमें से एक साथी मैच के दौरान मैदान में मौजूद रहता है और मैच का फोन पर अपडेट देता है। इसी के आधार पर होटल के कमरे में टीवी देखकर लोगों से सट्टा लगवाया जाता है। आरोपियों में गुरप्रीत निवासी आवास विकास कॉलोनी रुड़की, संजय निवासी ज्वालापुर, हिमांशु निवासी अपर रोड हरिद्वार, विकास निवासी सुभाषनगर और अनुज निवासी क्लेमेंटटाउन हैं।

इनमें से गुरप्रीत रुड़की में स्पेयर पार्ट्स की दुकान और संजय ज्वालापुर में कपड़ों की दुकान चलाता है। हिमांशु पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और वर्तमान में देहरादून में एक हॉस्टल का संचालन करता है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed