{"_id":"5a4106ce4f1c1b8b688ba7ee","slug":"sister-in-law-did-suicide-on-scolded","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी ने डांटा तो ननद ने किया कुछ ऐसा, कि देखकर दंग रह गए परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाभी ने डांटा तो ननद ने किया कुछ ऐसा, कि देखकर दंग रह गए परिजन
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार
Updated Mon, 25 Dec 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाभी से मामूली कहासुनी के बाद ननद से जो किया उसे देखकर परिजन भी दंग रह गए है।
विज्ञापन
युवती ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि शिवम विहार निवासी युवती ज्योति (25) पुत्री स्वर्गीय धूम सिंह अपने भाई, भाभी और मां के साथ रहती थी। पिता की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। किसी बात को लेकर ज्योति को भाभी ने डांट दिया था।
इसी से नाराज होकर सोमवार की दोपहर ज्योति ने रस्सी के फंदा लगाकर जान दे दी। युवती की जब लोगों के घर काम करती है। जब वह घर पहुंची तब बेटी का शव फंदे से झूलता देख दंग रह गई। मां के शोर मचाने पर आस पास के लोगों ने शव को नीचे उतारा , तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि परिवार मूल रूप से गांव टीशंग थाना जानसठ जिला मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और कई वर्ष पहले यहां आकर बस गया था। मृतका का भाई एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत है। जब ज्योति ने फांसी लगाई तब उसकी भाभी भी घर से बाहर गई हुई थी। परिवार बेहद ही निम्र वर्ग से ताल्लुक रखता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन