{"_id":"5a6d641d4f1c1b410b8b56ca","slug":"shameful-act-with-girls-in-dehradun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में लड़कियों संग हुई शर्मनाक घटना, पढ़ेंगे तो खौफ से भर जाएंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देहरादून में लड़कियों संग हुई शर्मनाक घटना, पढ़ेंगे तो खौफ से भर जाएंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 28 Jan 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
टाटा सूमो सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून की शांत वादियों में अब लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। पहले बस में मनचलों द्वारा लड़की के सिर पर बोतल मार देना और फिर अब दो बहनों के साथ हुई शर्मनाक हरकत से दून के शांत माहौल में जहर घुल गया है।
विज्ञापन
यहां बहन के साथ कुत्ते को घुमाने निकली एक युवती से टाटा सूमो सवार दो युवकों ने पहले छेड़छाड़ की और विरोध करने पर युवती का मुंह दबोच लिया।
हालांकि परिजनों और आसपास के लोगों को जुटता देख मनचले भाग निकले। वहीं बसों में महिलाओं की सुरक्षा का दंभ भरने वाली पुलिस मनचलों को पकड़ना तो दूर अभी तक उन्हें चिह्नित भी नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
एक युवक ने युवती का मुंह पकड़ लिया
rape demo pic
कैंट कोतवाली क्षेत्र में दुस्साहसिक वारदात 23 जनवरी की रात करीब 9:30 बजे हुई। इसी क्षेत्र के एक बिजनेसमैन की दो बेटियां अपने कुत्ते को घुमाने निकली थीं।
इसी बीच टाटा सूमो में आए दो युवकों ने एक युवती से फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर एक युवक ने युवती का मुंह पकड़ लिया। यह देख युवती की बहन भी मनचलों के विरोध करने लगी। इसी शोर-शराबे के बीच परिजन और आसपास के लोग जुटने लगे।
लोगों को आता देख दोनों युवक सूमो में सवार होकर भाग निकले। इस मामले में पुलिस की तरफ से 25 जनवरी को मुकदमा दर्ज किया गया था। इंस्पेक्टर कैंट शंकर सिंह विष्ट ने बताया कि मनचलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

छात्रा के लापता होने की सूचना से हड़कंप
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वसंत विहार क्षेत्र के एक स्कूल की छात्रा के लापता होने की सूचना से हड़कंप मच गया। छात्रा घर पहुंची तो पुलिस और परिवार ने राहत की सांस ली।
पुलिस को शनिवार दोपहर के समय सूचना मिली कि स्कूल की छुट्टी के बाद एक छात्रा लापता हो गई है। आननफानन पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई।
एसओ संजय मिश्रा ने बताया कि मां के देर से स्कूल पहुंचने के कारण छात्रा पैदल ही घर के लिए चल दी थी, जिससे उसे पहुंचने में समय लग गया।