फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sexual molestation sham full case in uttarakhand

देवभूमि में सामने आए छेड़छाड़ के ऐसे मामले, जिसे पढ़कर शर्म से झुक जाएंगी आपकी नजरें

Thu, 06 Dec 2018 08:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Dec 2018 08:34 AM IST
विज्ञापन
sexual molestation sham full case in uttarakhand
- फोटो : getty images

देहरादून में घर के बाहर खेल रही छह साल की मासूम से एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। लोगों ने व्यक्ति पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। हालांकि, स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच बचाव के चलते हंगामा शांत हो गया। अंत में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


घटना कोतवाली क्षेत्र के इनामुल्ला बिल्डिंग के पास की है। सोमवार रात करीब आठ बजे यहां एक घर के बाहर छह वर्ष की बच्ची खेल रही थी। उसी वक्त उनके एक पड़ोसी ने बच्ची को अपनी गोद में उठा लिया, जिसे लोगों ने देखा तो हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि व्यक्ति उस बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन


लोगों ने आरोपी की पिटाई भी की। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को शांत करा थाने बुलाया और मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई की। इंस्पेक्टर कोतवाली शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार सुबह उसे गिरफ्तार किया गया न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची को खिलाने के बहाने छेड़खानी का आरोप

हरिद्वार जिले में लक्सर कोतवाली के एक गांव में एक युवक पर 6 साल की बच्ची को गोद में खिलाने के बहाने उसके साथ छेड़खानी करने का आरोप है। बच्ची की मां ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस से शिकायत की।

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार सुबह उसकी छह वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच पड़ोस के ही एक युवक ने उसको खिलाने के बहाने गोद में उठा लिया। महिला का आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने युवक को इस तरह की हरकत करते देख तो उसका विरोध किया।

महिला का आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक अपने परिवार वालों के साथ मौके पर पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने लगा। शोर सुनकर कई लोग मौके पर आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उधर, कोतवाल अमरचंद शर्मा का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, इसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed