तीर्थनगरी में सेक्स रैकेट का खुलासा, दंपति समेत छह महिलाएं दबोचीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश के रायवाला थाना क्षेत्र के नई बस्ती नेपाली फार्म में चल रहे सेक्स रैकेट का कोतवाली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। धंधे के सरगना दंपति को गिरफ्तार किया है। साथ ही जिस्मफरोशी के धंधे में जबरन धकेली जा रही छह महिलाओं को मुक्त कराया गया है।
सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बीते बृहस्पतिवार की रात नई बस्ती, नेपाली फार्म में एक आवास पर छापेमारी की। यहां संदिग्ध गतिविधि पर एक कमरे से एक दंपति और छह महिलाओं को धर दबोचा।
पुलिस ने बताया कि दंपति को अनैतिक देह व्यापार कराने के अपराध में गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान सागर राठौर उर्फ जितेंद्र पुत्र बाबूराम और सरस्वती पत्नी जितेंद्र निवासी नई बस्ती नेपालीफार्म के रूप में हुई है।
किराए के मकान में चलता था जिस्मफरोशी धंधा
शनिवार को कोतवाली में पुलिस क्षेत्राधिकारी चक्रधर अंथवाल ने बताया कि सेक्स रैकेट चलाने वाले दंपति मूल रूप से उत्तरप्रदेश के हैं, जो यहां किराए पर कमरा लेकर पिछले काफी समय अनैतिक देह व्यापार का धंधा चला रहे थे।
बताया कि इनके द्वारा छह महिलाओं की गरीबी का फायदा उठाकर उन्हें देह व्यापार में धकेला जा रहा था, जिन्हें मुक्त कराया गया। दंपति के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।